हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको Control flow based design in hindi के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है
Control Flow Based Design
शक्तिशाली मशीनों (powerful machines) और हाई-लेवल लैंग्वेज (high-level language) के आगमन के साथ, कम्प्यूटर का उपयोग तेजी से बढ़ा। इसके अलावा, प्रोग्रामों (programs) की प्रकृति भी सरल से जटिल (simple to complex) में बदल गई। बढ़े हुए आकार (increased size) और जटिलता (complexity) को व्यक्तिगत शैली (individual style) द्वारा प्रबंधित नहीं किया जा सकता था।
यह विश्लेषण (analyzed) किया गया था कि कंट्रोल-फ्लो (control flow) की स्पष्टता (clarity) [ वह क्रम जिसमें प्रोग्राम के इंस्ट्रक्शनों (instructions) को एक्जीक्यूट (executed) किया जाता है ] का बहुत महत्त्व है। प्रोग्रामर (programmer) को अच्छे कंट्रोल-फ्लो स्ट्रक्चर (control-flow structure) वाले प्रोग्रामों को डिजाइन करने में मदद करने के लिए फ्लोचार्टिंग तकनीक (flowcharting technique) विकसित की गई थी।
फ्लोचार्टिंग तकनीक (flow charting technique) में एल्गोरिथ्म (algorithm) को फ्लोचार्ट (flowchart) का उपयोग करके दर्शाया गया है। फ्लोचार्ट (flowchart) एक ग्राफिकल (graphical) प्रतिनिधित्व है, जो किसी दी गयी समस्या को हल करने के लिए किए जाने वाले ऑपरेशनों (operations) के अनुक्रम (sequence) को दर्शाता है।
फ्लोचार्ट (flow chart) में अधिक GOTO का प्रयोग कंट्रोल-फ्लो (control-flow) को गड़बड़ (messy) बना देता है, जिससे समझना और डीबग (debug) करना कठिन हो जाता है।
कंट्रोल-फ्लो (control-flow) की स्पष्टता प्रदान करने के लिए, फ्लोचार्ट्स (flowcharts) में GOTO कंस्ट्रक्ट (constructs) के उपयोग से बचना चाहिए और स्ट्रक्चर्ड फ्लोचार्ट्स (structure flowcharts) को विकसित करने के लिए स्ट्रक्चर्ड-कन्स्ट्रक्ट-डिसीजन (structured-constructs-decision), अनुक्रम (sequence) और लूप (loop) का उपयोग किया जाना चाहिए। नीचे चित्र में फ्लोचार्ट के सिम्बलों को दर्शाया गया है।

डिसीजन स्ट्रक्चरों (decision structures) का उपयोग स्टेटमेंट्स (statements) के कंडीशनल एक्जीक्यूशन (conditional execution) के लिए किया जाता है। अनुक्रम स्ट्रक्चरों (sequence structures) को क्रमिक रूप से (sequentially) एक्जिक्यूटेड स्टेटमेंट्स (executed statements) में प्रयोग किया जाता है।
लूप स्ट्रक्चरों (loop structures) का उपयोग प्रोग्राम में कुछ रिपिटिटिव टास्कों (repetitive tasks) को करने के लिए किया जाता है।
स्ट्रक्चर्ड प्रोग्रामिंग (structured programming) एक शक्तिशाली उपकरण (powerful tool) बन गया है, जो प्रोग्रामर को मामूली जटिल प्रोग्रामों (moderately complex programs) को आसानी से लिखने की अनुमति देता है।
स्ट्रक्चर्ड प्रोग्रामिंग (structured programming) का उद्देश्य सॉफ्टवेयर कोड (software code) को आवश्यक होने पर संशोधित करना आसान बनाता है। कुछ लैंग्वेज जैसे कि Ada, Pascal और dBase को उन विशेषताओं (features) के साथ डिजाइन किया गया है, जो लॉजिकल प्रोग्राम स्ट्रक्चर (logical program structure) को सॉफ्टवेयर कोड (software code) में इम्प्लीमेन्ट (implement) करते हैं।
reference link – https://javahindi.com/2026/03/25/types-of-system-software-in-hindi/
निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल(Control flow based design in hindi) अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर(Control flow based design in hindi) करे और आपको जिस टॉपिक(Control flow based design in hindi) पर आपको पढना या नोट्स चाहिए तो हमें जरुर कमेंट() करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद