Python standard library in hindi-पाइथन स्टैण्डर्ड लाइब्रेरी क्या है?

हेल्लो दोस्तों ! आज इस पोस्ट में python के बारे में बताया गया है की Python standard library in hindi क्या होता है कैसे काम करता है और भी बहुत कुछ दिया गया है तो चलिए शुरू करते है

Introduction to Python Standard Library

Python में standard library built in modules का एक set होती है जो की core programming language का हिस्सा होते है।

सामान्य तौर पर python तीन प्रकार के modules उपयोग किये जाते है।

  • स्वयं आप (programmer) के द्वारा बनाये गए।
  • किसी third party (programmer/organization) द्वारा बनाये गए।
  • Standard library में available

Standard library में available modules python core programming team के द्वारा बनाये जाते है। ये अलग अलग प्रकार के महत्वपूर्ण tasks perform करने के लिए उपयोग किये जाते है।

Important Modules of Python Standard Library

Python की standard library बहुत ही बड़ी है। इस library में कई बहुत से modules है जिनमें बहुत से function define किये गए है।

यँहा पर कुछ ऐसे modules के बारे में बताया जा रहा है जो एक programmer के रूप में आप regularly उपयोग करेंगे।

os

Python का os module operating system से interact करने के लिए बहुत सारे functions provide करता है।

इस module में भी open() function define किया गया है। इसलिए इस module को from keyword द्वारा नहीं import करना चाहिए। ऐसा करने पर builtin open() function जो की अलग तरह से कार्य करता है उसके साथ clash हो जाता है।

इस module में dir() और help() जैसे functions है जो programmer के उपयोगी होते है।

>>> import os

>>> os.getcwd() # show current working directory

shutil

यदि आप python द्वारा regular तरीके से operating system की files और directories manage करना चाहते है तो इसके लिए आपको os module के बजाय shutil module उपयोग करना चाहिए।

Shutil module os module की अपेक्षा आसानी से उपयोग किये जाने वाला interface provide करता है।

>>> import shutil

>>> shutil.copyfile('data.db','archive.db')

glob

यह module directory searches के दौरान files की list बनाने के लिए function provide करता है।

>>> import glob

>>> glob.glob(*.txt)  # find txt extension files

इसे भी पढ़े –what is python syntax in hindi-पाइथन सिंटेक्स क्या है?

sys

यह module command line arguments को process करने में अहम् भूमिका निभाता है। Command line arguments sys module के argv attribute में list के रूप में store किये जाते है।

>>> import sys

>>> print(sys.argv)

Sys module में error output redirection और program termination के लिए भी attributes होते है।

  • stdin
  • stdout
  • stderr
  •  

ये attributes warnings और error messages आदि show करने के लिए उपयोगी होती है। Program termination के लिए sys module का exit() function उपयोग किया जा सकता है।

getopt

इसके अलावा python में getopt module भी available है जो की unix conventions के आधार पर command line arguments को process करता है।

argparse

Python में argparse एक और module है जो command line arguments को process करने के लिए लिए प्रयोग किया जाता है। यह दूसरे modules से अधिक powerful और flexible है।

re

यह module string processing के लिए regular expression tools provide करता है। यदि आपको सिर्फ common task perform करने है तो ऐसा आप string methods द्वारा भी कर सकते है। यह module advanced processing के लिए होता है।

Math

Python में math module में floating point math के लिए C library functions stored है। जिन्हें आप आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते है।

Random

यह module random selection perform करने के लिए tools provide करता है।

Statistics

यह module statistical calculations perform करने के लिए tools provide करता है। जैसे की mean, median और variance आदि properties इस module में available functions की मदद से आप calculate कर सकते ही।

urllib.request

यह module internet के साथ कार्य करने के लिए tools provide करता है। Basically यह module आपको urls से data retrieve करने की ability provide करता है जो की web applications के लिए महत्वपूर्ण होती है।

smtplib

यह module भी internet के साथ कार्य करता है। यह module email send करने के लिए tools provide करता है। इस module में available functions का उपयोग करके आप python script द्वारा emails send कर सकते है।

datetime

यह module date और time के साथ कार्य करने के लिए classes provide करता है। इन classes में available functions से आप date और time आदि को modify कर सकते है।

zlib, gzip, bz2, lzma, zipfile & tarfile

ये सभी modules data archiving और compression के लिए tools provide करते है। हर format के लिए अलग अलग modules में tools provide किये गए है।

timeit

कई बार आपको अलग अलग codes की performance measure करने की आवश्यकता पड़ सकती है। यह तब किया जाता है जब आप सोचते है की कोई एक code की performance दूसरे से बेहतर है।

Performance measure करने के लिए python में timeit module provide किया गया है। इस module में timer आदि functions available है।

doctest

यह module किसी module को scan और validate करने के लिए tools provide करता है। Validate करने के लिए tests को string में store किया जाता है।

unitest

यह module भी doctest की ही तरह module को scan और validate करने के लिए tools provide करता है। लेकिन इसमें tests को किसी string की बजाय separate file में store किया जाता है।

reference-https://docs.python.org/3/library/

निवेदन:-आप सभी छात्र –छात्रों से निवेदन है की अगर आपको ये Topic(Python standard library in hindi) अच्छा लगा हो तो कृपया आप इस वेबसाइट के बारे में अपने दोस्तों को जरुर बताये अगर कोई topic(Python standard library in hindi) से संबधित प्रश्न हो तो कमेंट्स(comments) आपके लिए ही बना है और किसी Subject(Python standard library in hindi) के लेकर भी कोई प्रश्न हो तो कमेंट करे “आपका comments हमारे लिए बहुमूल्य है “   *_*धन्यवाद

Leave a Comment