PHP Namespaces in hindi-php नामेस्पसस क्या है?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको PHP Namespaces in hindi  के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है

Introduction to PHP Namespaces 

PHP में namespaces एक तरह के elements को एक साथ bind करने के लिए यूज़ किये जाते है। साथ ही ये same नाम की classes एक ही project में यूज़ करने के लिए भी उपयोगी है।

जैसा की आपको पता है की आप एक ही नाम की classes अपने project में यूज़ नहीं कर सकते है।यदि आप ऐसा करेंगे तो errors शो होगी। लेकिन यदि आप इन same नाम की classes को अलग अलग namespaces में रख दे तो आप इस problem से बच सकते है। 

एक PHP namespace में आप classes, interfaces और functions store करवा सकते है। ये सभी classes, interfaces और functions के नाम वाली classes, interfaces और functions यदि किसी दूसरे namespace में भी है तो आपके project में कोई error नहीं आएगी। क्योंकि दोनों अलग अलग namespaces में है।

Defining Namespaces 

PHP में namespaces को declare करने के लिए namespace कीवर्ड यूज़ किया जाता है। जब भी आप किसी file में namespace declare करे तो आपको namespace declaration file में सबसे ऊपर करना चाहिए।   

<?php 
 namespace myNamespace;
  // Interfaces
  // Classes
  // Functions
?>

जिन classes को आप एक namespace में डालना चाहते है आपको उन सबको एक ही file में रखना जरुरी नहीं है। आप जिस भी file के content को उस namespace में डालना चाहते है उस file में टॉप पर आप वापस namespace को declare कर सकते है। ऐसा करने से उस file का content भी उसी namespace में आ जायेगा। 

Sub Namespaces 

किसी sub file directory की तरह ही आप PHP में sub namespaces भी क्रिएट कर सकते है। 

<?php 
  namespace myNamespace/mySubNamespace;
  // Interfaces
  // Classes
  // Functions
?>

Using PHP Namespaces    

किसी भी classes, interfaces और functions को  namespace के नाम द्वारा access कर सकते है। इसके लिए आप पहले namespace का नाम लिखते है उसके बाद (/) लगा के जो class, interface या function आप यूज़ करना चाहते है उसका नाम लिखते है। 

file1.php

<?php 
  // Declaring namespace
  namespace myNamespace;
  class myClass
  {
    public function display()
    {
      echo "<h2>This is from another namespace</h2>";
    }
  }
?>

file2.php

<?php 
  namespace newNamespace;
  // Including other file
  require "file1.php";
  // Accessing function of another namespace
  $obj = new myNamespacemyClass;
  $obj->display();
?>

ऊपर दिए गए उदाहरण में file1.php file में create किये गए myNamespace namespace की myClass का object file2.php file में create किया गया है। और उसके display function() को access किया गया है। इन दोनों namespaces को एक ही file में भी define किया जा सकता है।

reference-https://www.geeksforgeeks.org/php-namespace/

निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल(PHP Namespaces in hindi) अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे और आपको जिस टॉपिक(PHP Namespaces in hindi) पर आपको पढना या नोट्स(PHP Namespaces in hindi) चाहिए तो हमें जरुर कमेंट करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद

Leave a Comment