JavaScript Regular Expressions in hindi-जावास्क्रिप्ट रेगुलर एक्सप्रेशन क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज इस article में javascript क्या होता है कैसे काम करता है इसका पूरा नाम क्या है JavaScript Regular Expressions in hindi आदि सभी के बारे में दिया गया है तो चलिए शुरू करते है 

Introduction to JavaScript Regular Expressions

Regular expression एक object होता है जो की एक pattern को describe करता है। Regular expressions को web page के text में pattern matching के लिए use किया जाता है। Regular expressions को text को search और replace करने के लिए भी use किया जाता है।

जब आप किसी text में कुछ search कर रहे हो तो आप regular expression द्वारा एक pattern create करते है जिससे पता चलता है की आप क्या search कर रहे है।

Common Uses of Regular Expressions

Java script में regular expressions के common uses निचे दिए जा रहे है। 

  • Regular expressions को java script string method search() और replace() के साथ use किया जाता है। 
  • Regular expressions को java script में validation perform करते समय email और password pattern को validate करने के लिए भी use किया जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप user द्वारा enter की गयी email id में @ और . symbols को validate करना चाहते है तो इसके लिए आप regular expressions को use करते है।  

Syntax of Regular Expressions 

Regular Expressions का general syntax निचे दिया जा रहा है।

/pattern/modifier
  • pattern – यह वह character या string होती है जिसे आप text में match करना चाहते है। Regular expressions में use होने वाले अलग अलग patterns के बारे में आपको आगे detail से बताया जाएगा। 
  • modifier – Modifiers अलग अलग तरह से patterns को match करने में मदद करते है। जैसे की case insensitive matching आदि। इनके बारे में आगे detail से बताया गया है। 

क्योंकि regular expressions javascript में objects है इसलिए इन्हें new keyword के साथ भी create किया जाता है। इसे RegExp object कहा जाता है। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है।

var pat = new RegExp(“pattern”,”modifier”);

Example 

Regular expressions का simple उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<!– regularExrpessionDemo.html –>  
<html>
<script type=”text/javascript”>
var str = “Java Hindi Tutorials”;
// Search with regular expression
var result = str.search(/Hindi/i);
document.write(result);
</script>
</html>

ऊपर दिए गए उदाहरण में javascript search() method में regular expression का प्रयोग किया गया है। इस उदाहरण में Hindi string pattern को match किया गया है। String search() method pattern की first occurrence का index number return करेगा।

इसे भी पढ़े –CSS box-shadow property in Hindi-बॉक्स शैडो क्या है ?

इस उदाहरण में i एक modifier है modifiers के बारे में आपको आगे बताया जाएगा। ये script निचे दिया गया output generate करती है।

JavaScript Regular Expression Patterns

Regular expressions में pattern की एक अहम् भूमिका होती है। किसी भी expression में आप pattern को कई प्रकार से define कर सकते है। Javascript आपको patterns define करने के लिए brackets, meta characters और quantifiers provide करती है।

इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

Brackets 

Brackets की मदद से आप pattern के रूप में characters या digits की range define कर सकते है। जैसे की यदि आप text में 1 से लेकर 5 तक की digits को match करना चाहते है तो इसके लिए आप brackets को use कर सकते है। Common brackets की list निचे दी जा रही है।

Pattern Explanation 
[a-z]दी गयी range के किसी भी character को text में match करने के लिए।   
[0-9]दी गयी range की किसी भी digit को text में match करने के लिए। 
[^a-z]दी गयी range की किसी भी digit को text में match नहीं करने के लिए। 
[^0-9]दी range की किसी भी digit को text में match नहीं करने के लिए। 
(a|b)दिए गए किसी भी alternative को match करने के लिए। 

Meta Characters 

Meta characters ऐसे characters होते है जिनका कोई विशेष अर्थ होता है। इन्हे blackslash द्वारा define किया गया है। कुछ meta characters की list निचे दी जा रही है। 

PatternExplanation
dDigits को ढूँढने के लिए। 
दो characters के बीच एक single character ढूँढने के लिए। 
White space character ढूंढने के लिए। 
सभी special characters को छोड़ते हुए सिर्फ words को ढूँढने के लिए। 
Non word characters जैसे की !@% आदि को ढूँढने के लिए। 
Non digit characters को ढूँढने के लिए। 

Quantifiers

यदि आप character sequence के base पर pattern define करना चाहते है तो इसके लिए quantifiers को use कर सकते है। Common quantifiers की list निचे दी जा रही है। इस table में n कोई एक character हो सकता है जिसे आप match करना चाहते है।  

Pattern Explanation 
n+एक ऐसी string से match करता है जिसमें n कम से कम एक बार हो। 
n*एक ऐसी string से match करता है जिसमें n zero या कई बार आया हो। 
n?एक ऐसी string से match करता है जिसमें n zero या एक बार आया हो। 
n$एक ऐसी string से match करता है जिसके आखिर में n हो। 
^nएक ऐसी string से match करता है जिसकी शुरआत में n हो। 
?=nएक ऐसी string से match करता है जिसकी शुरआत n string से हुई हो। 

JavaScript Regular Expression Modifiers

Modifiers pattern matching को modify करने के लिए use किये जाते है। Regular expression modifiers की list निचे दी जा रही है। 

ModifierExplanation 
जब आप इस modifier को use करते है तो case insensitive (lower case और upper case दोनों को एक जैसा माना जाता है।) matching perform होती है। यदि आप इस modifier को use नहीं करते है तो pattern को exactly match किया जाता है। 
Normally जब भी कोई pattern match होता है तो first match के बाद ही operation stop हो जाता है। इस modifier के द्वारा आप pattern की सभी occurrences को match करते है। 
जब आप इस modifier को use करते है तो किसी pattern के लिए multiple lines को search किया जाता है। 

JavaScript Regular Expression Properties

JavaScript आपको regular expressions के साथ use करने के लिए कुछ properties provide करती है इनकी list निचे दी जा रही है। 

Property Explanation 
constructorये property वो function return करती है जिसने regular expression object create किया है। आप इसे regular expression पर . operator लगाकर use करते है। 
globalइस property के द्वारा check किया जा सकता है की क्या g modifier set है? इसका result true या false होता है। 
ignoreCaseइस property के द्वारा check किया जा सकता है की क्या i modifier set है?
lastIndexइस property के द्वारा आप वह index set कर सकते है जँहा से match start करना है। 
multilineइस property के द्वारा check किया जाता है की क्या m modifier set है। 
sourceRegular expression pattern के text को return करता है। 

JavaScript Regular Expression Methods

JavaScript आपको कुछ built in methods provide करती है जिन्हें आप regular expressions के साथ use कर सकते है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

exec() 

ये method text में specified pattern को search करता है और first result return करता है। इसे आप regular expression पर . operator के साथ call करते है। इस method में वह text pass किया जाता है जिसमे आप pattern को search करना चाहते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<!– ExecregularExpressionMethod.html –>  
<html>
<script type=”text/javascript”>
var text = “Hello World”;
var patt = /H/;
// Getting word
var result = patt.exec(text);
document.write(result);
</script>
</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।

test()

ये method किसी pattern के लिए text को search करता है। यदि pattern match हो जाता है तो true return होता है नहीं तो false return किया जाता है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<!– testMethodDemo.html –>  
<html> <script typte=”text/javascript”>
var text = “Hello World”;
var pat = /or/;
// Testing if string have pattern
var result = pat.test(pat);
document.write(result);
</script> </html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।

true 

toString()

ये method complete regular expression को एक string के रूप में return करता है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<!– toStringMethodDemo.html –>  
<html> <script type=”text/javascript”>
var pat = /Hello/i;
// Returning pattern as string
var result = pat.toString();
document.write(result);
</script>
</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।

/Hello/i

reference-

निवेदन :-अगर आपको यह आर्टिकल(JavaScript Regular Expressions in hindi) उपयोगी लगा हो तो इस आप अपने क्लासमेट ,दोस्तों  के साथ अवश्य share(JavaScript Regular Expressions in hindi) कीजिये और आपके जो भी इस पोस्ट्स से related(सम्बन्धित) questions(JavaScript Regular Expressions in hindi) है तो आप उन्हें निचे कमेंट कर सकते है हम उसके  answer अवश्य करेंगे Thank

Leave a Comment