What is JSP Directive Elements in hindi-jsp डायरेक्टिव एलिमेंट क्या है?

हेल्लो दोस्तों ! आज इस पोस्ट मेंJSP Directive Elements in hindi के बारे में बताया गया है की JSP Directive Elements in hindi क्या होता है कैसे काम करता है और भी बहुत कुछ दिया गया है तो चलिए शुरू करते है

Introduction to JSP Directive Elements

जैसा की आपको पता है की directive elements JSP engine को instructions देने के लिए JSP के द्वारा provide किये जाते है। ये instructions translation के समय दिए जाते है। JSP आपको 3 प्रकार के directive elements provide करती है। 

  1. Page directive
  2. Include directive 
  3. Taglib directive 

इन directive elements के बारे में निचे detail से दिया जा रहा है। 

JSP Page Directive 

Page directive ऐसे instructions देने के लिए यूज़ होते है जो सम्पूर्ण JSP page पर apply होते है। Page directive से आपको JSP page पर control प्राप्त होता है। इस directive के माध्यम से JSP engine को translation के समय बताया जाता है की page को किन attributes के साथ load करना है। Page directive का syntax निचे दिया जा रहा है। 

<%@ page attribute="value"  %> 

जैसा की आप देख सकते है page directive का syntax <, % और @ symbols के साथ start होता है। इसके बाद आप page keyword लिखते है इससे compiler को पता चलता है की ये एक page directive है। इसके बाद attributes और values define की जाती है। इस tag को % और > symbols के साथ close किया जाता है। 

Page directive tag में आप attributes और उनकी values define करते है। हर attribute different purpose serve करता है। Page directive tag में यूज़ होने वाले attributes के बारे में निचे दिया जा रहा है। 

import 

इस attribute के माध्यम से आप JSP page में java classes और packages को import करते है। ये classes JSP page के servlet class में translate होने पर servlet class में import की जाती है। इसे निचे उदाहरण के माध्यम से समझाया जा रहा है। 

<%@ page  import="java.util.*" %> 

language 

यदि आप JSP page में कोई scripting language use कर रहे है तो उसे define करने के लिए आप language attribute यूज़ करते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<%@ page language="javascript" %> 

contentType

Page directive tag का contentType attribute JSP page द्वारा generate किये जाने वाले document का format define करने के लिए यूज़ किया जाता है। उदाहरण के लिए निचे दिया गया statement define करता है की JSP page एक HTML file generate करेगा। 

<%@ page contentType="text/html" %>  

pageEncoding

JSP page से generate की गयी file का character set define करने के लिए आप pageEncoding attribute यूज़ किया जाता है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<% page pageEncoding="ISO-8859-1" %> 

extends

इस attribute के द्वारा आप JSP page के द्वारा generate की गयी servlet class के लिए base class define कर सकते है। ऐसा आप JSP page में कुछ extra features add करने के लिए कर सकते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<%@ page extends="AnyAnotherClass" %> 

session

JSP आपको built in session management system provide करती है। यदि आप इसे यूज़ नहीं करना चाहते है तो इसे disable कर सकते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<%@ page session="false" %> 

buffer

जब भी JSP page का response भेज जाता है तो ये पहले एक buffer को भेज जाता है। बाद में buffer से response client तक पहुँचता है। इस buffer की default size 8 kilo bytes होती है। ये buffer 8 kilo bytes के group में response client को deliver करता है। इस buffer को disable भी किया जा सकता है। ऐसा आप इस प्रकार कर सकते है।

<%@ page buffer="none" %> 

autoflush

इस attribute के द्वारा आप ये define करते है की यदि buffer full हो जाये तो JSP engine को क्या action लेना चाहिए। यदि आप चाहते है की buffer को automatically flush कर दिया जाये तो ऐसी situation में आप इस attribute को true set कर सकते है नहीं तो आप इस attribute को false set कर सकते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है 

<%@ page autoflush="false" %> 

errorPage

यदि JSP page को process करते समय JSP engine को कोई error मिलती है तो उसे handle करने के लिए JSP आपको errorPage attribute provide करती है। इस attribute की value के रूप में आप किसी दूसरे JSP page का URL set करते है। जब भी कोई error आती है तो JSP engine इस attribute में दिए गए URL को load करती है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<%@ page errorPage="/myErrorPage.jsp" %> 

isErrorPage 

JSP engine को ये बताने के लिए की कोई page error page है या नहीं आप isErrorPage attribute यूज़ करते है। यदि कोई page errorPage है तो आप इस attribute को true set करते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<%@ page isErrorPage="true" %> 

JSP include Directive

JSP include directive के माध्यम से आप JSP page में किसी दूसरी file को include कर सकते है। ये file text, HTML या कोई दूसरी JSP file भी हो सकती है। Translation के समय इस file के actual content JSP file में add किया जाता है। JSP include directive आपको code को reuse करने की ability provide करता है। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है।

<%@ include file="file_Name" %>

आइये इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

JSP File  Another HTML File 
<html> <body>

<%@ include file=”Another HTML File URL” %>

<% out.println(“Hello World 2”) %> 
<html> <head> <title>include_directive_demo</title> </head>

<body> <h1>Hello World 1 </h1> </body>

</html> 

taglib Directive

JSP taglib directive के माध्यम से आप JSP page में tag library file define कर सकते है। एक tag library आपको बहुत से tags provide करती है जिन्हें आप JSP page में यूज़ कर सकते है। ये JSP का एक feature है जिसमें JSP आपको custom tags define करने की capability provide करती है। Custom tags के बारे में आपको एक separate tutorial में बताया जाएगा। 

Taglib directive सिर्फ JSP engine को ये बताता है की page custom tags यूज़ करता है और उन tags की library कँहा stored है। Tag library file को (TLD) tag library descriptor कहा जाता है। Taglib directive के 2 attributes होते है। 

  1. Uri – ये tag library का URL होता है। 
  2. Prefix – सभी tags एक prefix के द्वारा यूज़ access किये जाते है।      

इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<%@ taglib uri="url-of-tag-library" prefix="obj" %>

reference-https://www.javatpoint.com/jsp-page-directive

निवेदन:-आप सभी छात्र –छात्रों से निवेदन है की अगर आपको ये Topic(JSP Directive Elements in hindi) अच्छा लगा हो तो कृपया आप इस वेबसाइट के बारे में अपने दोस्तों को जरुर बताये अगर कोई topic(JSP Directive Elements in hindi)से संबधित प्रश्न हो तो कमेंट्स(comments) आपके लिए ही बना है और किसी Subject(JSP Directive Elements in hindi) के लेकर भी कोई प्रश्न(JSP Directive Elements in hindi) हो तो कमेंट करे

Leave a Comment