what is joystick in hindi-जोस्टिक क्या होता है ?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको joystick kya hai hindi के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है

जॉयस्टिक (Joystick)

जॉयस्टिक का प्रयोग प्रत्यक्षत: टी.वी. या कम्प्यूटर पर खेल खेलने के लिए किया जाता है। जॉयस्टिक मुख्यत: गैम्स के साथ प्रयोग में लाया जाता है तथा इससे उपयोगकर्ता को क्रियाओं पर और अधिक नियन्त्रण मिल जाता है। जॉयस्टिक हवाई जहाज में लगे कंट्रोलर के समान नजर आता है।

इस स्टिक पर बटन होते हैं। जिनसे कई क्रियाएँ कर सकते हैं जैसे कि बन्दूक चलाना कार को दाएँ या बाएँ मोड़ना इत्यादि। जॉयस्टिक के द्वारा हम तेजी से तथा सटीकता से किसी भी दिशा में जा सकते हैं।

जॉयस्टिक एक बेस यूनिट से जुड़ रहते हैं जो जॉयस्टिक की क्रिया तथा उसके चलने की दूरी का किसी भी दिशा में माप सकता है-दाएँ, बाएँ ऊपर-नीचे या तिरछा।

डायग्राम

बेस यूनिट में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर होते हैं जो इन क्रियाओं को कम्प्यूटर के समझने हेतु अनुवादित कर देते हैं। जॉयस्टिक पूर्णत: गेम से सम्बन्धित हैं तथा यह माउस का स्थान कभी नहीं ले सकेंगे।

जॉयस्टिक विभिन्न प्रकार के आकृति तथा साइज में आते हैं। कुछ हवाई जहाज के फ्लाइट कंट्रोल्स की भाँति नजर आते हैं तो कुछ स्टियरिंग व्हील के जैसे नजर आते हैं।

जॉयस्टिक का कैलिब्रेशन

कैलिब्रेशन के द्वारा हम जॉयस्टिक को ‘सेंटर’ कर सकते हैं जिससे कि जॉयस्टिक मुक्त करने पर न्यूट्रल स्थिति में आ जाए। कैलिब्रेशन के बाद जॉयस्टिक के दाएँ से बाएँ या ऊपर-नीचे होने पर हमें स्क्रीन पर चिकनी तथा अवश्यभावी (Predictable) हरकतें नजर आएंगी।

ट्रैकबॉल

ट्रैकबॉल एक उल्टे दिए गए माउस के समान हैं जो हमारे डेस्क पर स्थिर रहता है। बॉल को हम अपनी अंगुलियों या हथेली से हिलाते हैं जिससे स्क्रीन पर प्लाइंटर भी हिलता है। माउस के समान, बॉल के घूमने की दिशा ही प्वाइण्टर की दिशा निर्धारित करती है।

हम बॉल के द्वारा कर्सर (Cursor) को उपर्युक्त स्थान पर ले जाते हैं तत्पश्चात् हम बॉल के दोनों और स्थित बटन में से एक दबाते हैं (यह क्रिया माउस पर कार्य करने के समान ही है)। यदि हमारे पास स्थान की कमी हो तो ट्रैक बॉल माउस के मकाबले एक अच्छा विकल्प है।

what is OMR in hindi-ओएमआर क्या होता है ?

नोटबुक कंप्यूटर में जहा स्थान सिमित होता है माउस के स्थान पर ट्रैकबॉल का प्रयोग किया जाता है

ट्रैकबॉल काफी भरोसेमन्द माने जाते हैं। यह इसलिए क्योकि माउस पैड की धल तर माउस के अन्दर प्रवेश कर जाती है परन्तु ट्रैकबॉल के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं। ट्रैकबॉल अच्छी तरह फिट होने के लिए डिजाइन की गई है। उसमें उपलब्ध बटन भी काफी सोच लगाए गए हैं जिनसे क्लिक करना आसान हो जाता है। कुछ ट्रेकबॉल के बटन ऐसे बनाए उनसे डबल क्लिक स्वत: ही हो जाता है।

UPPSC form kya hota hai-UPPSCफॉर्म को हम apply कर सकते है

निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल( joystick kya hai hindi ) अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर() करे और आपको जिस टॉपिक( joystick kya hai hindi ) पर आपको पढना या नोट्स चाहिए तो हमें जरुर कमेंट() करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद

Leave a Comment