Microcontroller QNA in hindi-माइक्रोकंट्रोलर QNA हिंदी में

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको Microcontroller QNA in hindi के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है

Microcontroller QNA in hindi

प्रश्न 1- माइक्रोकन्ट्रोलर किसे कहते है?

उत्तर- सिंगल चिप पर निर्मित माइक्रोकम्प्यूटर को ही माइक्रोकन्ट्रोलर कहा जाता है।

प्रश्न2 – ROM, RAM तथा EPROM के पूर्ण अर्थ लिखिए।

उत्तर- ROM : Read Only Memory

RAM : Random Access Memory

EPROM : Erasable Programmable Memory

प्रश्न 3- माइक्रोकन्ट्रोलर के प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

उत्तर- माइक्रोप्रोसैसर, RAM, ROM, टाइमर इत्यादि माइक्रोकन्ट्रोलर के प्रमुख घटक होते हैं।

प्रश्न 4- माइक्रोकन्ट्रोलर के दो अभिलक्षण लिखिए।

उत्तर- (i) माइक्रोकन्ट्रोलर आकार में छोटा तथा तीव्र गति वाला होता है।

(ii) इसमें एक माइक्रोकम्प्यूटर के सभी गुण होते हैं।

प्रश्न 5- माइक्रोकन्ट्रोलर के पाँच उपयोग लिखिए।

उत्तर- (1) स्वचालित नियन्त्रण में।

(ii) ट्रैफिक लाइट में।

(iii) टेप रिकॉर्डर में।

(iv) फायर अलार्म में।

(v) टी०वी० में।

प्रश्न 6- माइक्रोप्रोसैसर के प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

उत्तर- ALU, एकुमुलेटर, रजिस्टर तथा टाइमिंग एवं कन्ट्रोलर यूनिट माइक्रोप्रोसैसर के प्रमुख घटक हैं।

 प्रश्न 7- सर्वप्रथम निर्मित होने वाले माइक्रोकन्ट्रोलर का नाम लिखिए।

उत्तर-8048 सर्वप्रथम निर्मित होने वाला माइक्रोकन्ट्रोलर है।

इसे भी देखे-

प्रश्न 8- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 से तुम क्या समझते हो?

उत्तर- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 एक 8-बिट आकार का माइक्रोकन्ट्रोलर होता है।

प्रश्न 9- माइक्रोकन्ट्रोलर 51 परिवार के किन्हीं तीन माइक्रोकन्ट्रोलर्स के नाम लिखो।

उत्तर- 1.80 C51BH

2.87 C51

3.83 C51KB इत्यादि माइक्रोकन्ट्रोलर 51 परिवार के सदस्य हैं।

प्रश्न 10- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 में एकुमुलेटर को समझाइए।

उत्तर- इसे A रजिस्टर भी कहा जाता है तथा इसका आकार 8-बिट होता है।

प्रश्न 11- DPTR क्या है?

उत्तर- DPTR एक 16-बिट रजिस्टर होता है जिसका प्रयोग मैमोरी 16-बिट एड्रैस को होल्ड करने में किया जाता है।

प्रश्न 12- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 में इनपुट/आउटपुट पोर्ट क्या होते हैं?

उत्तर-माइक्रोकन्टोलर 8051 में चार इनपुट/आउटपुट पोर्ट होते है, जिन्हें P0, P1, P2 तथा P3 के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

प्रश्न 13-माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 में कौन-सा क्लॉक जनरेटर प्रयोग किया जाता है?

उत्तर- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 में क्लॉक जनरेटर के रूप में क्रिस्टल दोलित्र प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 14-XTAL-1 तथा XTAL-2 पिनों का क्या उपयोग है?

उत्तर-माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 के इन पिनों के द्वारा क्लॉक जनरेटर को संयोजित किया जाता है।

प्रश्न 15- TXD तथा RXD पिनों का प्रयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर- माइक्रोकन्ट्रोलर 8051 में इन पिनों का प्रयोग डाटा ट्रांसमिट तथा डाटा रिसीव करने में किया जाता है।

प्रश्न 16-PSEN(बार) क्या है?

उत्तर-यह पिन माइक्रोकंट्रोलर 8051 में execution के समय रीड ऑपरेशन के लिए प्रयोग किया जाता है

प्रश्न-17-माइक्रोकंट्रोलर 8051 में इनपुट/आउटपुट पोर्ट की सख्या कितनी होती है

उत्तर:-माइक्रोकंट्रोलर 8051 में तीन इनपुट/आउटपुट पोर्ट होती है

reference-https://qna.talkjarvis.com/tag/microcontroller+%288051%29

निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर(Microcontroller QNA in hindi) करे और आपको जिस टॉपिक(Microcontroller QNA in hindi) पर आपको पढना या नोट्स चाहिए तो हमें जरुर कमेंट() करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद

Leave a Comment