What is Mouse in hindi-माउस का अर्थ क्या है?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको mouse kya hai hindi के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है

माउस (Mouse)

माउस एक संकेतक उपकरण है, जो लगभग कैसेट टेप के आकार का होता है। सामान्यतः यह बेयरिंग पर घूमता है और दो या तीन बटन रखता है। यह स्क्रीन पर कर्सर (cursor) को निर्देशित करने का कार्य करता है।

आज का ज्यादातर पी.सी. ऑपरेटिंग सिस्टम (विंडोज 98/2000/2000 XP तथा Mac) स्क्रीन पर उपलब्ध एक प्वाइंटर द्वारा कमांड को चुनने तथा चलाने का काम लेते हैं। माउस के द्वारा इस ऑन-स्क्रीन प्वाइंटर को स्वाभाविक विधि से नियन्त्रित किया जा सकता है। माउस GUI (Graphical User Interface) आधारित सिस्टम का मुख्य इनपुट डिवाइस है।

GUI में स्क्रीन पर चित्र मौदूज होते हैं तथा हम माउस के द्वारा इन्हें चुन (Click/Right-Click) कर फाइल खोल सकते हैं, मिटा सकते हैं, फाइल की जानकारी ले सकते हैं, आदि। माउस में एक रबर की गेंद उसके नीचे भाग में रहती है तथा हल्की-सी बाहर निकली रहती है। जब हम माउस हिलाते हैं, तो माउस के अन्दर की गेंद घूमती है

तथा कम्प्यूटर का प्वाइंटर हिलाने हेतु दिशा निर्देश देती है। माउस को हिलाने पर स्क्रीन का प्वाइंटर भी साथ ही में हिलता है। एक बार माउस को उपयुक्त जगह पर पहुँचा देने पर हम माउस के बटन से कमांड चला सकते हैं। की-बोर्ड मात्र डाटा एंट्री में काम आता है, जबकि माउस के द्वारा हम कम्प्यूटर को डाटा पर कुछ कार्य करने का आदेश देते हैं।

What is Key Board details in hindi-कीबोर्ड विवरण हिंदी में

प्रारम्भ में एप्पल मैकिनटोश का अभिन्न अंग बना दिया। आज माउस हर पी.सी. के GUI का एक विभिन्न अंग बन गया है।

माउस के ऊपर दो या अधिक बटन होते हैं। जिनसे हम चुनाव पर कुछ कार्य करने को कहते हैं। बाएँ हाथ से अभ्यस्त उपयोगकर्ता माउस का उपयोग अपने बाएँ हाथ के हिसाब से ढाल सकते हैं।

– माउस पर अपने हाथ को विश्राम देते हुए हम माउस को अपने अंगूठे तथा दो दाएँ अँगुलियों से हिला सकते हैं। बाकी दो अंगुलियाँ माउस का बटन दबाने के काम में आती है। माउस द्वारा हम दो कार्य कर सकते हैं।

(a) क्लिक-माउस के बटन को दबाना तथा उसे छोड़ देना।

 (b) डबल क्लिक-माउस के बटन को दबाना तथा उसे दो बार जल्दी से छोड़ना। हम आमतौर पर माउस पर दो बटन देखते हैं।

(a) बायाँ बटन-यह अधिक प्रयोग में आता है। यह बटन डाटा तथा टेकस्ट को चुनता है, का पालन करता है और डाटा को चलाने में मदद करता है इसके द्वारा उपयोगकर्ता को कोई वस्त विशेष पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट कर लेता है। अगले कदम में दो त्वरित डबल क्लिक से कछ विशेष कदम उठाया जाएगा। उदाहरण के लिए विंडोज में (MS-word) की फाइल को डबल क्लिक करने पर एम.एम. वर्ड खुल जाता है तथा उसमें च. फाइल नजर आ जाती है।

(b) दायाँ बटन-यह बटन बाएँ बटन की तुलना में कम प्रयोग में लाया जाता है हलाकि इसका भी अपना महत्त्व है उदारण के लिए कोई वेब पेज देखते हुए हम किसी चित्र पर दाया बटन दबा सकते है इसके पॉप –अप (निचे से उठाना हुए) मेनू मिलेगा

जिसके द्वारा हम उस चित्र को अपने कंप्यूटर में रिकॉर्ड कर सकते है ऐसे मेनू को हम पॉप-अप ,राईट-क्लिक या सन्दर्भ –आधारित मेनू कहते है सन्दर्भ –आधारित मेनू हमेशा बदलाव रहता है हमे नजर आने वाला  मेन्य इस पर निर्भर करता है कि हमने स्क्रीन के किस हिस्से में दायाँ बटन दबाया था। कछ निर्माता माउस में तीसरा बटन भी देते हैं जिससे कुछ अतिरिक्त क्षमताएँ प्राप्त हो जाती हैं। कुछ में बाएँ हाथ से काम करने वाले के लिए अलग संस्करण होता है।

माउस पैड            

यह एक वर्गाकार या चौकोर पैड है जो या तो हार्ड प्लास्टिक का बना होता है या फिर रबर के ऊपर कपड़ा लगाकर बनाया जाता है। पैड़ के द्वारा माउस को एक चिकनी सतह मिलती है तथा इससे। माउस का धूल एवं मिट्टी से बचाव होता है। हार्ड प्लास्टिक के माउस पैड कपड़े-ढके से ज्यादा। चिकनी सतह देते हैं तथा इनमें धूल कम लगती है

माउस की सफाई

माउस के भाग इस प्रकार हैं।

प्लास्टिक की बॉडी, एक गेंद जो थोड़ा-सा बॉडी के बाहर निकली रहती है, बॉडी के ऊपर दो या तीन बटन एवं एक तार जो उसे कम्प्यूटर से जोड़ता है।

हमें बॉल को निकालकर उसी तरह से साफ करना चाहिए जिससे उस पर जमी हुई धूल-मिट्टी निकल जाए। माउस के आसपास के सेंसर (छोटी-सी छड़) पर जमी धूल की परत को भी साफ कर देना चाहिए इससे हमारा माउस हल्का चलने लगता है।

इंटेली माउस व्हील का प्रयोग

माइक्रोसॉफ्ट तथा अन्य प्रकार के माउस में आज कल दो बटन के बीच एक छाटादिया गया है। (यह व्हील हमने चित्र क्रमांक में पर्व में ही दिखा दिया है) यह हाल स्क्रोलबार (Scroll Bar) को सीधे नियन्त्रित करता है। इस व्हील के द्वारा हमाकसान या नीचे जा सकते हैं

और इसके लिए हमें माउस को स्कीन के एकदम बाए आर आवश्यकता नहीं इंटेली माउस से हम पैनिंग (Pannine भी कर सकते हैं। पैनिंग होने पर डाक्यू धीरे-धीरे ऊपर या नीचे स्क्रॉल करता जाता है, परन्तु हमें माउस के बटन को निरन्तर दबान की  आवश्यकता नहीं होती है।

इस प्रकार उपयोगकर्ता स्क्रॉलिंग टेकस्ट पर ध्यान केन्द्रित कर सकता है तथा माउस के बटन दबाए रखने की चिन्ता से मुक्त हो जाता है।

 ग्राफिक इनपुट डिवाइस (Graphic Input Devices)

पाठ्यांश भिलेखों को मुन्दित रूप से इलेक्ट्रॉनिक रूप में परिवर्तित करने के अतिरिक्त यह डिवाइस आलेखी प्रतिबिम्बों को कम्प्यूटर में स्कैन (scan) करने की सुविधा करता है।

ग्राफिक टैबलेट(Graphic Tablets)

स्क्रीन पर आलेखन का सृजन करने के लिए एक और रुचिकर डिवाइस ग्राफिक टैबलेट है। यह इलेक्ट्रॉनिक पैंटोग्राफ के समान होता है। इलेक्ट्रॉनिक पैंटोग्राफ का प्रयोग सौ वर्षों से प्रतिबिम्बों की प्रतिलिपियाँ बनाने में किया जा रहा है।

लाइट पेन (Light Pen)

लाइट पेन एक हैड हैल्ड डिवाइस है, जो हमें प्रत्यक्षतः स्क्रीन पर खींचने की अनुमति देता है। ग्राफिक के साथ ग्राफिक टेबलेट के समान वहाँ कोई टेबलेट नहीं होता है। हम इलेक्ट्रॉनिक बीम के द्वारा कम्प्यूटर स्क्रीन पर लाइट पेन की सहायता से किसी चित्र को पेंट कर सकते हैं।

 वॉइस इनपुट डिवाइस (Voice Input Devices)

वॉइस इनपुट डिवाइस का विकास सीमित है। यह मनुष्य की आवाज को एक संकेत में परिवर्तित करता है जिसे कम्प्यूटर समझ सकता है। यह सरल कार्य नहीं है। वाणी की आवृत्ति स्पष्ट होनी चाहिए।

Introduction of computer in hindi-कंप्यूटर का परिचय CCC

निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल(mouse kya hai hindi ) अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर() करे और आपको जिस टॉपिक(mouse kya hai hindi ) पर आपको पढना या नोट्स चाहिए तो हमें जरुर कमेंट() करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद

Leave a Comment