zoom in ms word in hindi-ज़ूम क्या है?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको zoom in ms word in hindi के बारे में बताया गया है की क्या होता है कैसे काम करता है तो चलिए शुरू करते है

Zoom

MS Wordकी Menu barपर दिए गए View Menu पर click करने पर प्रदर्शित होने वाले पुल डाउन Menu में से Zoom ऑप्शन का प्रयोग document को विभिन्न प्रतिशत आकारों में मॉनीटर स्क्रीन पर देखने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन प्रयोग करने से मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig की भांति Zoom डॉयलाग बॉक्स प्रदर्शित होता है।

zoom in ms word in hindi

Zoom To के नीचे page के प्रदर्शन से सम्बन्धित विभिन्न ऑप्शन रेडियो बटन्स के रूप में दिए होते हैं। रेडियो बटन 200% को सेलेक्ट करने पर पेज अपने वास्तविक आकार से दो गुना बड़ा दिखाई देता है। रेडियो बटन 100%को select करने पर page अपने वास्तविक आकार में प्रदर्शित होता है।

रेडियो बटन 75% को सेलेक्ट करने पर page अपने वास्तविक आकार के तीन चौथाई आकार में प्रदर्शित होता है। Page Width रेडियो बटन को सेलेक्ट करने पर page का प्रदर्शन मॉनीटर स्क्रीन

पर इस प्रकार होता है कि वह बायें और दायें margins के मध्य फिट हो जाए। Whole Page रेडियो बटन को सेलेक्ट करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर पूरा page प्रदर्शित होता है।

इसे भी पढ़े-

Many Pages रेडियो बटन को सेलेक्ट करके इसके नीचे दिए गए बटन पर click करते ही इसके नीचे एक अन्य बॉक्स में 6 छोटे page (तीन कॉलम्स एवं दो लाइन्स) प्रदर्शित होते हैं। हम मॉनीटर स्क्रीन पर pages का क्रम एवं संख्या इस बॉक्स में pages को सेलेक्ट करके निर्धारित कर सकते हैं।

यदि हमें 6 से अधिक pages का एक साथ प्रिन्ट प्रीव्यू देखना है, तो इस बॉक्स में माउस pointer  को ड्रैग करना होगा। Percent टेक्स्ट बॉक्स। में हम इच्छानुसार कोई भी अंक टाइप करके page का प्रदर्शन उसके वास्तविक आकार के उतने प्रतिशत आकार में निर्धारित कर सकते हैं।

page का न्यूनतम आकार 10% और अधिकतम आकार 200% हो सकता है अतः Percent टैक्स्ट बॉक्स में लिखी जाने वाली संख्या 10 या 200 अथवा इनके मध्य की कोई भी संख्या होनी चाहिए। Preview वाले भाग में सेलेक्ट किए गए Zoom Tol विकल्प अथवा Percent में दी गई संख्या के अनुरूप page का प्रदर्शन किस प्रकार का होगा, यह प्रदर्शित होता है।

reference-https://support.microsoft.com/en-us/office/zoom-

निवेदन-अगर आपको यह आर्टिकल(zoom in ms word in hindi) अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर() करे और आपको जिस टॉपिक() पर आपको पढना या नोट्स चाहिए तो हमें जरुर कमेंट() करे आपका कमेंट्स हमारे लिए बहु मूल्य है धन्यवाद

Leave a Comment