what is FTP commands in hindi-FTP कमांड्स क्या है?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको FTP commands in hindi के बारे में बताया गया है की इसे कैसे प्रयोग करते है तो चलिए शुरू करते है

FTP कमांड (FTP Command)

FTP कमाण्ड का प्रयोग किसी लोकल होस्ट/कम्प्यूटर और रिमोट होस्ट/कम्प्यूटर के मध्य फाइल्स को ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है। FTP कमाण्ड का प्रयोग इन्ट्रैक्टिव अथवा बैच मोड में किया जा सकता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स

ftp [-v] [-d] [-i] [-n] [-g] [-s : filename] [-a] [-w : window size] [-A] [Host]

इस सिन्टैक्स में दिए गए पैरामीटर्स का विवरण निम्नानुसार है

-v : यह FTP सर्वर के प्रत्युत्तरों (Responses) को प्रदर्शित नहीं होने देता।

-d : यह डिबगिंग मोड (Debugging Mode) को ऑन कर देता है, जिससे क्लाइन्ट और सर्वर के बीच पास (Pass) हुई समस्त कमाण्ड्स प्रदर्शित होती हैं।

-i : यह एक से अधिक फाइल्स के ट्रान्सफर के दौरान इन्ट्रैक्शन के लिए प्रयोगकर्ता को प्रॉम्प्ट (Prompt) नहीं करता।

-n : यह प्रारम्भिक कनेक्शन के स्थापित होने के पश्चात् क्लाइन्ट को स्वतः लॉग-ऑन (Log-on) नही करने देता।

-g : यह फाइल नेम ग्लोबिंग (File Name Globbing) को ऑफ कर देता है। फाइल नेम ग्लोबिग, लोकल फाइल और पाथ के नामों में वाइल्ड कार्ड characters के रूप में एस्टेरिस्क (*) और क्वेश्चन माक (?) के प्रयोग की अनुमति देता है।

-s: filename : इस का प्रयोग उस टैक्स्ट फाइल को निर्दिष्ट करने के लिए किया जाता है, जिसमें ftp कमाण्ड्स होते हैं; जो ftp प्रोग्राम के रन/एक्जिक्यूट करने के बाद इस फाइल में लिखी ftp कमाण्ड्स स्वत: ही रन (Run) हो जाती हैं।

-a : यह पैरामीटर यह निर्दिष्ट करता है की किसी FTP डाटा डेटा कनेक्शन को क्रिएट करते समय किसी लोकल इंटरफ़ेस का प्रयोग किया जा सकता है  

इसे भी जाने –

-w:windowsize : इसका प्रयोग transter buffer के आकार का निर्धारण करने के लिए किया जाता है window अर्थात transfer buffer का डिफ़ॉल्ट आकार 4096 byte होता है

-A: इसका प्रयोग एनोनिमस प्रयोगकर्ता (Anonymous User) के रूप में किसी FTP सर्वर साइट में लॉग-ऑन (log-on) करने के लिए किया जाता है।

Host : यह उस FTP सर्वर साइट का नाम अथवा IP एड्रैस होता है, जिससे कनेक्ट होना है।

ftp कमाण्ड के पैरामीटर्स ऑप्शन्स केस-सेन्सिटिव (Case-Sensitive) होते हैं। ftp कमाण्ड के प्रत्येक पैरामीटर/ऑप्शन के पहले घटाव का चिन्ह (-) लगाना चाहिए, न कि फ्रंट स्लैश (/)।

उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट के FTP सर्वर/साइट पर एनोनिमसली लॉग-ऑन (log-on) करने के लिए कमाण्ड प्रॉम्प्ट पर निम्नलिखित कमाण्ड टाइप की जाएगी

ftp-A ftp.microsoft.com (enter’key’)

FTP कमाण्ड के कुछ उप कमाण्ड्स (Sub Commands) निम्नलिखित हैं

(1) Open

इस कमाण्ड का प्रयोग किसी रिमोट FTP सर्वर से लोकल कम्प्यूटर को कनेक्ट (Connect) करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स और उदाहरण निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

0pen remote-hostname [port]

उदाहरण : Open ftp.ftpplanet.com (enter key)

remote

hostname उस रिमोट कम्प्यूटर का नाम है, जिससे लोकल कम्प्यूटर को कनेक्ट किया जाना है और [port] एक TCP पोर्ट नम्बर होता है, जिसका प्रयोग FTP सर्वर से सम्पर्क करने के लिए किया जाता है। बाई डिफाल्ट FTP क्लाइन्ट द्वारा TCP Port : 21 का प्रयोग किया जाता है।

(2) append

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग किसी लोकल फाइल (Local File) को रिमोट कम्प्यूटर (Remote Computer) पर स्थित किसी फाइल में एपेन्ड (Append) करने अर्थात् अन्त से जोड़ने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स

append local-filename remote-filename

(3) ascii

यह कमाण्ड (Command) फाइल ट्रान्सफर मोड (File Transfer Mode) को ASCII टाइप में निर्धारित कर देता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

ascii

(4) binary

यह कमाण्ड (Command) फाइल ट्रान्सफर मोड को बाइनरी टाइप (Binary Type) में निर्धारित करता है।

किसी भी बाइनरी अर्थात एग्जिक्यूटेबल फाइल को ट्रान्सफर करते समय इस कमाण्ड का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि उस फाइल के characters (Characters) का कनवर्जन (Conversion) न हो। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिंटेक्स :

binary

(5) bell

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग बेल (Bell) को ऑन/ऑफ करने के लिए किया जाता है। बाई डिफाल्ट, बेल (Bell) ऑफ होती है। जब यह ऑन होती है, तो प्रत्येक फाइल-ट्रान्सफर के पश्चात् एक बेल (Bell) की आवाज होती है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

bell

(6) bye

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर से FTP सेशन (FTP Session) को समाप्त कर, ftp प्रोग्राम कमाण्ड से बाहर निकलने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

मिन्टैक्स :

bye

(7) Close

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर से FTP सेशन (FTP Session) को समाप्त कर ftp >प्रॉम्प्ट पर ही रहने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

Close

8.cd:

इस कमांड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर (FTP सर्वर) की करेंट डाइरेक्ट्री को परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स

cd remote-directory-name

(9) dir

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर (Remote Computer) की डाइरेक्ट्री, फाइल्स और सब-डाइरेक्ट्री की सूची को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

dir [remote-directory] [localfile]

यदि (localfile] का नाम निर्दिष्ट नहीं किया जाता है, तो डाइरेक्ट्री की फाइल्स तथा सब-डाइरेक्टी की मी पर प्रदर्शित होती है।

(10) IS

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग dir कमाण्ड की तरह रिमोट कम्प्यूटर की किसी डाइरेक्टी की फाइल्स एवं सब-डाइरेक्ट्री की सूची देखने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टेक्स :

Is [remote-directory] [localfile]

(11) delete

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर से किसी फाइल को डिलीट करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

delete [remote-filename]

(12) get

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर से किसी फाइल को लोकल कम्प्यूटर पर कॉपी/ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

get [remote-filename] [localfile]

(13) pwd

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग रिमोट कम्प्यूटर की वर्तमान डाइरेक्ट्री (Current Directory) अर्थात प्रजेन्ट वर्किंग डायरेक्ट्री (Present Working Directory) का नाम देखने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

pwd

(14) put

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग लोकल कम्प्यूटर से किसी फाइल को रिमोट कम्प्यूटर पर कॉफी/ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

put Localfile-name [Remote-filename]

(15) disconnect

इस कमाण्ड (Command) का प्रयोग लोकल कम्प्यूटर को रिमोट कम्प्यूटर से डिस्कनेक्ट (Disconnect) करने के लिए किया जाता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

disconnect

(16) status

यह कमाण्ड (Command) FTP कमाण्ड्स के करेंट स्टेटस (Current Status) को प्रदर्शित करता है। इस कमाण्ड का सिन्टैक्स निम्नानुसार है

सिन्टैक्स :

status

reference-https://www.ibm.com/docs/SSRJDU/gateway_services/ftp_globalec/SCN_Summary_

निवेदन:-आप सभी छात्र –छात्रों से निवेदन है की अगर आपको ये Topic( FTP commands in hindi ) अच्छा लगा हो तो कृपया आप इस वेबसाइट के बारे में अपने दोस्तों को जरुर बताये अगर कोई topic( FTP commands in hindi ) से संबधित प्रश्न हो तो कमेंट्स(comments) आपके लिए ही बना है और किसी Subject( FTP commands in hindi ) के लेकर भी कोई प्रश्न() हो तो कमेंट करे

Leave a Comment