PowerPoint in Format Menu in hindi-पॉवरपॉइंट फॉर्मेट मेनू हिंदी में

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट PowerPoint in Format Menu hindi  में हम आपको बताएँगे की क्या होता है और कैसे यह काम करता है तो चलिए शुरू करते है

Format Menu

PowerPoint 2003 के इस मेन्यू में स्लाइड पर प्रयोग किए जा रहे टैक्स्ट, ग्राफिक्स और स्लाइड की फॉरमेटिंग से सम्बन्धित ऑप्शन दिए होते हैं। इस मेन्यू में दिए गए प्रमुख ऑप्शन निम्नानुसार हैं—-

(1) Font

PowerPoint के फॉरमेट मेन्यू के इस ऑप्शन का Font प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig. की भांति Font डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में हम फॉन्ट, फॉन्ट का आकार, फॉन्ट की स्टाइल आदि निर्धारित कर सकते हैं। इस डायलॉग बॉक्स में Font के नीचे प्रदर्शित होने वाले Text Box में वांछित Font का नाम टाइप करते हैं

अथवा इसके नीचे दी गई सूची में से वांछित प्रकार का Font सेलेक्ट कर सकते हैं। Font Style के नीचे सेलेक्ट किए गए Font के लिए हमारे पास उपलब्ध Styles—Regular, Bold, Italic और Bold Italic प्रदर्शित होते हैं। यदि हमारे पास इन चारों में से किसी Font के लिए सभी Styles उपलब्ध नहीं हैं,

तो जो भी Styles उपलब्ध हैं, उनकी सूची यहां प्रदर्शित होगी। टैक्स्ट के लिए वांछित स्टाइल इस सूची में सेलेक्ट की जा सकती है। इसी प्रकार Size के नीचे बने Text Box में टैक्स्ट के फॉन्ट का आकार निर्धारित किया जाता है।

फॉन्ट को जो भी आकार, प्वॉइन्ट्स में देना चाहते हैं, वह संख्या Type कर सकते हैं अथवा इसके नीचे दी गई सूची में वांछित आकार सेलेक्ट कर सकते हैं। यदि हमें फॉन्ट की ऊंचाई एक इंच करनी है, तो इसमें 72 टाइप किया जाएगा। एक इंच में 72 प्वॉइन्ट्स होते हैं ।

Font color के नीचे दिए गए बॉक्स के दाईं ओर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करके टैक्स्ट के फॉन्ट के रंग का निर्धारण किया जा सकता है। इस ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली विभिन्न रंगों की सूची में से वांछित रंग सेलेक्ट किया जा सकता है। इस डायलॉग बॉक्स के Effecfts वाले भाग में दिए गए चैक बॉक्सेज़ का प्रयोग करके हम अपने टैक्स्ट पर विभिन्न इफैक्ट्स को प्रभावी कर सकते हैं।

(2) Bullets and Numbering

PowerPoint के फॉरमेट मेन्यू के Bullets and Numbering ऑप्शन का प्रयोग पैराग्राफ के पहले बुलेट अथवा नम्बर्स का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig की भांति Bullets and Numbering डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।

इस डायलॉग बॉक्स के दो टैब्स हैं—Bulleted तथा Numbered। इस डायलॉग बॉक्स के पहले टैब Bulleted को सेलेक्ट करने पर यह डायलॉग बॉक्स संलग्न Fig की भांति प्रदर्शित होता है। इसमें दिए गए 8 प्रकार के Bullet Formats में से किसी एक को सेलेक्ट करके प्रस्तुति(presentation) में सेलेक्ट किए गए पैराग्राफ्स के शुरू में Bullets का

Fig. 3.31

 एटूजेड ऑफिस टूल्स

1x/ निर्धारण किया जा सकता है। इनमें से पहला प्रकार किसी भी प्रकार के Bullets का प्रयोग न किए जाने के लिए है। इस डायलॉग बॉक्स में दिए गए Customize कमाण्ड बटन पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले Symbol डायलॉग बॉक्स में से वांछित बुलेट का निर्धारण कर सकते हैं।

Bullet and Numbering डायलॉग बॉक्स के दूसरे टैब Numbered को सेलेक्ट करने पर यह डायलॉग बॉक्स उपरोक्त Fig. की भांति प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में दिए गए 8 प्रकार के Numbering Formats में से किसी एक को सेलेक्ट करके डॉक्यूमेण्ट में सेलेक्ट किए गए पैराग्राफ्स के शुरू में विभिन्न प्रकार से पैराग्राफ का क्रमांक निर्धारित किया जा सकता है। इस डायलॉग वॉक्स में Size के सामने दिए गए बॉक्स में हम यह निर्धारित करते हैं

 कि नम्बर का आकार पैराग्राफ के आकार का कितना प्रतिशत होगा। नम्बर के कलर का निर्धारण Color के सामने दिए गए सेलेक्शन बॉक्स के दाएं सिरे पर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में से वांछित रंग का निर्धारण कर सकते हैं। यह नम्बरिंग है 1 किस संख्या से प्रारम्भ होनी है, इसका निर्धारण Start at के सामने दिए गए बॉक्स में किया जाता है

(3) Alignment

फॉरमेट मेन्यू के इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर प्रस्तुति(presentation) में प्रयोग किए गए टैक्स्ट को दिए जा सकने वाले चार प्रकार के Alignments की सूची प्रदर्शित होती है। इस सूची में प्रदर्शित Alignments में से किसी एक को सेलेक्ट करके डॉक्यूमेण्ट में जिस पैराग्राफ में हमारा कर्सर है उसके लिए Alignment निर्धारित कर सकते हैं।

 Alignment का तात्पर्य सीध से है। इस सूची में से Align Left ऑप्शन को सेलेक्ट करने से पैराग्राफ की सभी लाइनें बाईं ओर से सीध में हो जाती हैं। Centered ऑप्शन को सेलेक्ट करने से पैराग्राफ की सभी लाइन्स पैराग्राफ की चौड़ाई के मध्य से सीध में हो जाती हैं परन्तु बाईं और दाईं ओर से सीध में नहीं होतीं, वरन् छोटी-बड़ी रहती हैं।

 Align Right ऑप्शन को सेलेक्ट करने से पैराग्राफ की सभी लाइन्स दाईं ओर से Align (सीध में) हो जाती हैं परन्तु बाईं ओर से सीध में नहीं होतीं, वरन् छोटी-बड़ी रहती हैं। Justify ऑप्शन को सेलेक्ट करने से पैराग्राफ की सभी लाइन्स बाईं और दाईं दोनों ओर से Align (सीध में) हो जाती हैं परन्तु पैराग्राफ की अन्तिम लाइन बाईं ओर से सीध में होती है।

Fig. 3.34

(4) Line Spacing

फॉरमेट मेन्यू के इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig.-3.34 की भांति Line Spacing डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। यह डायलॉग बॉक्स तीन भागों में बंटा होता है। इस डायलॉग बॉक्स के Line Spacing भाग में दिए गए सेलेक्शन बॉक्स, जिसमें Lines प्रदर्शित हो रहा है, के दाएं सिरे पर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में दो ऑप्शन्स—Lines और Points दिए होते हैं।

इनमें से वांछित ऑप्शन को सेलेक्ट करके हम लाइन्स के मध्य की दूरी की इकाई का निर्धारण करते हैं और इससे पहले दिए गए बॉक्स में इस इकाई के अनुरूप दूरी का निर्धारण किया जाता है। पैराग्राफ के पहले और बाद की स्पेसिंग का निर्धारण इसी प्रकार Before Paragraph और After Paragraph वाले भाग में किया जाता है

(5) Change Case

टैक्स्ट को टाइप करते समय कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि त्रुटिवश कैप्सलॉक दब जाता है और टैक्स्ट Upper Case में टाइप हो जाता है अथवा टैक्स्ट के किसी भाग को अधिक महत्व देने के लिए उसके सभी अक्षरों को Upper Case में अथवा किसी Case की किसी अन्य सन्धि का प्रयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए PowerPoint के Format मेन्यू में दिए गए ऑप्शन Change Case का प्रयोग किया जाता है।

 इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig. की भांति Change Case डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में विभिन्न Case के लिए पांच ऑप्शन्स रेडियो बटन्स के रूप में दिए होते हैं। इसके पहले रेडियो बटन Sentence case को सेलेक्ट करने से डॉक्यूमेण्ट में सेलेक्ट किए गए टैक्स्ट में वाक्य के प्रथम शब्द का प्रथम अक्षर Upper Case में परिवर्तित हो जाएगा एवं प्रथम शब्द के शेष अक्षर एवं शेष शब्दों के सभी अक्षर Lower Fig. है,

बाद के प्रथम शब्द के प्रथम अक्षर को वाक्य का प्रथम अक्षर। दूसरे ऑप्शन lower case को सेलेक्ट करने से डॉक्युमेण्ट में सेलेक्ट किए गए टैक्स्ट के सभी अक्षर Lower Case में परिवर्तित हो जाते हैं। तीसरे ऑप्शन UPPER CASE को सेलेक्ट करने से डॉक्यूमेण्ट  में सेलेक्ट किए गए टैक्स्ट के सभी अक्षर Upper Case में परिवर्तित हो जाते हैं।

चौथे ऑप्शन Title Case को सेलेक्ट करने से डॉक्यूमेण्ट में सेलेक्ट किए गए टैक्स्ट के समस्त शब्दों के प्रथम अक्षर Upper Case में परिवर्तित हो जाते हैं। पांचवें ऑप्शन tOGGLE CASE को सेलेक्ट करने से डॉक्यूमेण्ट में सेलेक्ट किए गए टैक्स्ट के वे अक्षर जो कि Upper Case में हैं, Lower Case में एवं Lower Case वाले अक्षर Upper Case में परिवर्तित हो जाते हैं।

Fig. 3.36

(6) Replace Font

इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड में प्रयोग किए गए टैक्स्ट Replace: का फॉन्ट्स बदलने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig.  की भांति Replace Font डायलॉग प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में Replace के नीचे दिए गए टैक्स्ट बॉक्स के दाईं ओर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में उन फॉन्ट्स के नाम प्रदर्शित होते हैं,

जिनका प्रयोग वर्तमान स्लाइड में किया गया है। इस सूची में से उस फॉन्ट को चुन लेते हैं, जिसको हम बदलना चाहते हैं । अब With के नीचे दिए गए टैक्स्ट बॉक्स के दाईं ओर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली विभिन्न फॉन्ट्स की सूची में से वांछित फॉन्ट को चुन कर कमाण्ड बटन Replace पर क्लिक करके उपरोक्त फॉन्ट से बदल सकते हैं।

(7) Slide Layout

फॉरमेट मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग वर्तमान स्लाइड का ले-आउट परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही PowerPoint window में दाईं ओर Slide Layout टास्क पेन window प्रदर्शित होती है। इस टास्क पेन में प्रदर्शित 24 ले-आउट्स में किसी एक ले-आउट को चुन कर हम अपनी स्लाइड का ले-आउट बदल सकते हैं।

(8) Apply Design

इस ऑप्शन का प्रयोग PowerPoint 2003 की विभिन्न टेम्पलेट फाइल्स में स्थित स्लाइड के डिज़ाइन को वर्तमान स्लाइड के लिए प्रभावी करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही PowerPoint window में दाईं ओर Apply Design टास्क पेन window प्रदर्शित होती है। इस टास्क पेन में दी गई विभिन्न टेम्पलेट डिज़ाइन्स की सूची में से वांछित डिज़ाइन को चुनते ही इस डिज़ाइन को वर्तमान स्लाइड के लिए प्रभावी किया जा सकता है।

(9) Background

इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड के बैकग्राउण्ड को बदलने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig. की भांति dound Background डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में Background Fill वाले भाग में स्लाइड का वर्तमान बैकग्राउण्ड रंग प्रदर्शित होता है ।

इसे बदलने के लिए हम इस भाग में दिए गए बॉक्स के दाईं ओर प्रदर्शित डाउन ऐसे पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली विभिन्न रंगों की सूची में से वांछित रंग को चुन लेते हैं। इस सूची में दो ऑप्शन — More Colors एवं Fill Effects होते हैं। More Colors ऑप्शन को चुनने पर मॉनीटर स्क्रीन पर निम्न Fig की भांति Colors डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स के दो टैब्स होते हैं। इस समय इसका पहला टैब

Fig. 3.38

चुना हुआ होता है। इस डायलॉग बॉक्स में दिए गए पॉवर प्वॉइन्ट में पूर्वनिर्धारित रंगों में से वांछित रंग को चुना जा सकता है। दूसरे टैब Custom को चुनने पर इस डायलॉग बॉक्स का प्रदर्शन उपरोक्त Fig की भांति होता है। इस डायलॉग बॉक्स में हम

Fig. 3.40

नया रंग बनाकर उसे अपनी स्लाइड की बैकग्राउण्ड के लिए प्रभावी कर सकते हैं। Fill Effect ऑप्शन को चुनने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig  की भांति Fill Effects डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स के चार टैब्स होते हैं। पहले मुख्य ऑप्शन Gradient का प्रयोग एक अथवा दो रंगों पर आधारित विभिन्न शेडिंग्स का निर्धारण किया जाता है।

इसे भी जाने –

यहां पर ऑफिस में पूर्वनिर्धारित रंग-संयोजन का प्रयोग स्लाइड के बैकग्राउण्ड के लिए प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे मुख्य ऑप्शन Texture का प्रयोग ऑफिस 2003 में स्थित विभिन्न टैक्स्बर फाइल्स का प्रयोग स्लाइड के बैकग्राउण्ड के रूप में करने के लिए किया जाता है। इसी प्रकार तीसरे ऑप्शन Pattern एवं चौथे मुख्य ऑप्शन Picture का प्रयोग स्लाइड की बैकग्राउण्ड में ऑफिस में पूर्व निर्धारित पैटर्न्स एवं पिक्चर्स को स्लाइड में बैकग्राउण्ड के लिए निर्धारित किया जाता है।

(10) Object

PowerPoint के फॉरमेट मेन्यू का अन्तिम ऑप्शन स्लाइड पर किसी ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करने पर ही सक्रिय होता है और इस समय इस ऑप्शन का नाम सेलेक्टेड ऑब्जेक्ट के अनुरूप ही होता है। उदाहरण के लिए, यदि हमने स्लाइड पर किसी टैक्स्ट बॉक्स को सेलेक्ट कर रखा है,

तो इस ऑप्शन का नाम Text Box, यदि किसी पिक्चर को सेलेक्ट कर रखा है, तो Picture x होता है। इस ऑप्शन का प्रयोग विभिन्न Objects में भरे जाने वाले रंग उसकी Outlines का आकार-प्रकार एवं रंग निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

स्लाइड में वांछित ऑब्जेक्ट को चुन कर इन ऑप्शन्स का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig. की भांति की भांति Format डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस डायलॉग बॉक्स में छह टैब्स – Colors and Lines, Size, Position, Picture, Text Box और Web होते हैं।

चुने गए ऑब्जेक्ट के लिए इनमें से कुछ टैक्स सक्रिय होते हैं। पहले टैब Colors and Lines को चुन कर इस डायलॉग बॉक्स में दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग ऑब्जेक्ट के रंग एवं रेखाओं का रंग एवं प्रकार निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

Fill के नीचे दिए गए बॉक्स के डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाले रंगों की सूची में से वांछित रंग को चुन कर Object में भरने के लिए निर्धारित कर सकते हैं। इसमें से No Fill चुनने का अर्थ है कि Object में कोई भी रंग न भरा जाए और यह पारदर्शी हो अर्थात् इसके नीचे दिए गए Object में जो भी रंग प्रदर्शित हो रहा हो,

वही रंग इसमें प्रदर्शित होगा, साथ ही वह Object भी। Background को चुनने का अर्थ है, कि इस Object में वे ही रंग भरे जाएं, जो कि हमने Background के लिए निर्धारित किए हैं।

More Colore एवं Fill Effect का प्रयोग पूर्वोक्तानुसार किया जा सकता है। इसी प्रकार रेखा का रंग, रेखा की मोटाई एवं रेखा का प्रकार अर्थात् डेशिंग का निर्धारण Line वाले भाग में किया जा सकता है। इस डायलॉग बॉक्स के दूसरे टैब Size को चुन कर इस डायलॉग में प्रदर्शित विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग स्लाइड पर चुने गए ऑब्जेक्ट के आकार में परिवर्तन करने के लिए किया जाता है।

 तीसरे टैब Position को चुन कर इस डायलॉग बॉक्स में प्रदर्शित विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग स्लाइड पर चुने गए ऑब्जेक्ट की स्लाइड पर स्थिति में परिवर्तन करने के लिए किया जाता है, चौथे टैब Picture को चुन कर इस डायलॉग बॉक्स में प्रदर्शित विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग पिक्चर की क्रॉपिंग, ब्राइटनेस एवं कन्ट्रास्ट का निर्धारण करने के लिए किया जाता है,

पांचवें टैब Text Box को चुन कर इस डायलॉग बॉक्स में प्रदर्शित विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग टैक्स्ट के एन्कर प्वॉइन्ट और टैक्स्ट के आन्तरिक मार्जिन्स निर्धारण करने के लिए किया जाता है और छठे टैब Web को चुन कर इस डायलॉग बॉक्स में प्रदर्शित बॉक्स में वह टैक्स्ट टाइप किया जाता है, जोकि वेब ब्राउजर में पिक्चर के लोड होते समय अथवा पिक्चर के अनुपलब्ध होने की दशा में प्रदर्शित होगा।

Fig. 3.41

reference – http://www.learningcomputer.com/ms_powerpoint/formatmenu.html

PowerPoint in Format Menu hindi

निवेदन:- आप सब को अगर यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो आप(PowerPoint in Format Menu hindi) अपने तक ही सिमित न रखे इसे दोस्तों(PowerPoint in Format Menu hindi) के साथ भी शेयर जरुर करे आपका कीमती समय(PowerPoint in Format Menu hindi) देने के लिए धन्यवाद |(PowerPoint in Format Menu hindi)

Leave a Comment