PowerPoint View Menu in hindi-पॉवरपॉइंट में व्यू मेनू क्या है?

हेल्लो दोस्तों आज के इस पोस्ट PowerPoint View Menu hindi  में हम आपको बताएँगे की क्या होता है और कैसे यह काम करता है तो चलिए शुरू करते है

View Menu

इस मेन्यू में विभिन्न प्रकार के Views, टूलबार को अपनी आवश्यकतानुसार व्यवस्थित करने के लिए ऑप्शन दिए होते हैं। इस मेन्यू में दिए गए पहले चार ऑप्शन्स Normal, Slide Sorter, Notes Page तथा Slide Show के बारे में हम इसी अध्याय में पृष्ठ 145 से 148 तक चर्चा कर चुके हैं। इस मेन्यू के अन्य ऑप्शन्स निम्नलिखित हैं–

(1) Master

व्यू मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर इसका उप-मेन्यू प्रदर्शित होता है। इस उप-मेन्यू में चार ऑप्शन दिए होते हैं—Slide Master, Title Master, Handout Master एवं Note Master | Slide Master ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर स्लाइड के ऊपर स्थित शीर्षक एवं टैक्स्ट के लिए Formatted Placeholders के साथ वे सभी Background Items भी प्रदर्शित होते हैं, जिनका प्रदर्शन हम स्लाइड पर चाहते हैं। इसके साथ ही स्लाइड का वास्तविक प्रदर्शन एक अन्य window जिसका शीर्षक Slide Miniature होता है, में होता है।

यदि हम स्लाइड मास्टर में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो, वह परिवर्तन सभी स्लाइड्स में प्रभावी होता है। Title Master ऑप्शन का प्रयोग करने पर स्लाइस के शीर्षक एवं उप-शीर्षक आदि का ले-आउट निर्धारित किया जा सकता है।

Handout Master ऑप्शन का प्रयोग हैण्डआउट्स पर प्रदर्शित होने वाले हैडर एवं फूटर का निर्धारण अथवा परिवर्तन करने के लिए किया जा सकता है। इसी प्रकार Notes Master ऑप्शन का प्रयोग करने पर होने वाले प्रदर्शन में Spealer’s Note के ले-आउट में परिवर्तन एवं उसकी फॉरमेटिंग करने के लिए किया जाता है।

(2) Color/Grayscale

व्यू मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर इसका उप-मेन्यू प्रदर्शित होता है। इस उप-मेन्यू में तीन ऑप्शन दिए होते हैं—Color, Grayscale एवं Pure Black and White | Color ऑप्शन डिफॉल्ट रूप से सेलेक्ट रहता है और इसीलिए प्रस्तुति(presentation) में प्रयोग किए गए रंग एवं रंगीन पिक्चर्स अपने वास्तविक रंगों में प्रदर्शित होते हैं,

Grayscale ऑप्शन को सेलेक्ट करने से प्रस्तुति(presentation) में प्रयोग किए गए रंग एवं रंगीन पिक्चर्स ग्रेस्केल में प्रदर्शित होते हैं और Pure Black and White ऑप्शन को सेलेक्ट करने से प्रस्तुति(presentation) में प्रयोग किए गए रंग केवल काले और सफेद रंग के विभिन्न प्रतिशत मानों में परिवर्तित होकर प्रदर्शित होते हैं।

इसे भी जाने –

Grayscale एवं Pure Black and White ऑप्शन्स का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर Grayscale View टूलबार प्रदर्शित होती है। इस टूलबार पर केवल दो टूलबटन्स Setting और Close Grayscale View होते हैं। Setting टूलबटन पर क्लिक करने पर विभिन्न ऑप्शन्स की एक सूची प्रदर्शित होती है।

इस सूची में से वांछित ऑप्शन को सेलेक्ट करके Grayscale और Pure Black and White प्रदर्शन के लिए वांछित निर्धारण कर सकते हैं।

Close Grayscale View टूलबटन पर क्लिक करने पर हमारी स्लाइड का प्रदर्शन उसके मूल रंगों में होने लगता है।

(3) Taskpane

व्यू मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर PowerPoint की window में दाईं ओर टास्कपेन window को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यदि टास्कपेन window पहले से ही प्रदर्शित हो रही होती है, तो इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर इसका प्रदर्शन बन्द हो जाता है।

(4) Toolbars

इस ऑप्शन का प्रयोग PowerPoint की window में विभिन्न टूलबार्स का प्रदर्शन निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

(5) Rulers

इस ऑप्शन का प्रयोग पॉवरप्वाइन्ट की window में स्लाइड के आकार में क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर रूलर प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह ऑप्शन एक Toggle Key की भांति कार्य करता है अर्थात् एक बार चुनने पर Ruler प्रदर्शित होता है, अब View मेन्यू में इस ऑप्शन के सामने का चिन्ह प्रदर्शित होता है,

और इस ऑप्शन का पुनः प्रयोग करने पर Ruler स्क्रीन से हट जाता है, अब View मेन्यू में इस ऑप्शन के सामने कोई चिन्ह प्रदर्शित नहीं होता है।

6) Guides

इस ऑप्शन का प्रयोग PowerPoint की window में गाइडलाइन्स प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर एक क्षैतिज एवं एक ऊर्ध्वाधर गाइडलाइन प्रदर्शित होती है। इन गाइडलाइन्स को डेंग करके हम स्लाइड पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। गाइड लाइन्स का प्रयोग स्लाइड पर विभिन्न ऑब्जेक्ट्स को सीध में रखने के लिए किया जाता है।

(7) Header and Footer

व्यू मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग स्लाइड एवं स्पीकर्स नोट तथा हैण्डआउट्स के लिए हेडर एवं फूटर का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर निम्नांकित Fig.-3.28 की भांति Header and Footer डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है-

Fig. 3.28.

इस डायलॉग बॉक्स के दो टैब्स Slide एवं Notes and Handouts होते हैं। इस समय इस डायलॉग बॉक्स का पहला टैब Slide चुना हुआ होता है। इस डायलॉग बॉक्स में दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग करके स्लाइड के लिए किया जाता है। इस डायलॉग बॉक्स के दूसरे टैब Notes and Handouts को चुनने पर इसका प्रदर्शन उपरोक्त Fig. की भांति होता है। यहां पर स्पीकर्स नोट तथा हैण्डआउट्स के लिए हैडर एवं फूटर का निर्धारण किया जाता है।

(8) Zoom

व्यू मेन्यू में दिए गए इस ऑप्शन का प्रयोग मॉनीटर स्क्रीन पर स्लाइड के आकार के प्रदर्शन को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन का प्रयोग करने पर मॉनीटर स्क्रीन पर संलग्न Fig की भांति Zoom डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है। इस ऑप्शन में Zoom To वाले भाग में सबसे पहला ऑप्शन Fit दिया होता है, इस ऑप्शन को चुनने पर पूरी स्लाइड मॉनीटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है।

इस भाग में दिए गए अन्य छह ऑप्शन्स के सामने में प्रतिशत आकार लिखा होता है अर्थात् इनमें हम ज ऑप्शन को भी चुनेंगे, PowerPoint की स्क्रीन में स्लाइड अपने वास्तविक आकार के उतने प्रतिशत आकार में प्रदर्शित होगी। इस डायलॉग बॉक्स में Percent के नीचे दिए गए टैक्स्ट बॉक्स में इन ऑप्शन्स के अतिरिक्त किसी अन्य प्रतिशत आकार को टाइप करके स्लाइड का प्रदर्शन आकार निर्धारित किया जाता है।

reference- https://edu.gcfglobal.org/en/powerpoint2003/the-powerpoint-window/1/

निवेदन:- आप सब को अगर यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो आप(PowerPoint View Menu hindi) अपने तक ही सिमित न रखे इसे दोस्तों(PowerPoint View Menu hindi) के साथ भी शेयर जरुर करे आपका कीमती समय(PowerPoint View Menu hindi) देने के लिए धन्यवाद |

Leave a Comment